Category Archives: Our Views

Home / Archive by category "Our Views"

Vision & Mission of GCA

Vision & Mission of Goyal Charities Association :

समाज से बहुत-कुछ पाने के बाद कुछ लौटाने के विचार से ‘गोयल चैरिटीज एसोसिएशन’ की स्थापना 1987 में निम्न तीन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु की गई थी:-

  1. समाज में ज्ञान एवं जागरूकता का प्रचार एवं प्रसार करना ;
  2. सामाजिक एवं पारमार्थिक कार्यों में संलग्न व्यक्ति एवं संस्थाओं के हाथ मजबूत करना ; तथा
  3. समाज सेवा से संबंधित अन्य किसी भी कार्य को करना।

इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु हमने कई ज्ञान एवं जागरूकता बढ़ाने संबंधित सेमिनार, वर्कशॉप, एनजीओ सभाएं, पुस्तकों का प्रकाशन इत्यादि कार्य किया है, जिसका की विस्तृत विवरण हमारी संस्था की वेबसाइट www.goyalcharities.in पर विस्तृत रूप से उल्लेखित है।

हमारी संस्था बिना किसी सरकारी या अन्य आर्थिक सहायता के सिर्फ अपने प्रवर्तकों एवं साथियों द्वारा प्रदत्त साधनों से संचालित की जाती है।

भविष्य में हम हमारी NGO डायरेक्टरी जो कि करीब 20 वर्ष पहले जारी की थी उसका पुनः प्रकाशन करना चाहते हैं। साथ ही समाज सेवा में अपने तन,मन,धन से जुटे अल्प साधन एवं पहचान वाले सेवा भावियो जिन्हें कि हम “मूक मनीषी” के नाम से पुकारते हैं, उनका एवं उनके कार्यों का परिचय देने वाली एक पुस्तिका भी जारी करेंगे। उक्त दोनों कार्य हेतु हमें सभी लोगों से जानकारी प्राप्त करने की अपेक्षा है।

धन्यवाद,

चैयरमेन
सी.ए. राजेंद्र गोयल

Gist of my interview published In local News Papers ‘Free Press’ on 2nd August on the topic of ‘Share Issues by Private LIC’s’

Interview published In local News Papers ‘Free Press’ :

..

np-post

 

 

 

 

Copy of my Suggestion Letter to The Chairman of IRDA

Copy of my Suggestion Letter to The Chairman of IRDA        pdf

My views on GST

GST को हम जितना अच्छा मान रहे है , वह शायद वास्तव में उतना अच्छा साबित ना हो , क्योंकि :- (१) GST की दर ज़्यादाँ  रखी जाएगी – यह २०% या इससे भीअधिक होने की संभावना है ।    (२) कई राज्य सरकारें Add. Cess लगाने की तय्यारी में है । (३) GST से महँगाई बढ़ना निश्चित है , क्योंकि वे सभी वस्तुएँ , जो किनिम्न एवं मध्यम वर्ग के उपभोग की हे तथा जिन पर अभी VAT की दरें कम है , उन सभी पर GST की अधिक दरें लागू होंगी ।साथ ही सम्पूर्ण व्यापार बिल से होने काभी प्रभाव पढ़ेगा । हालाँकि आरामदायक /विलासिता की वस्तुएँ जेसे कार इत्यादि पर GST की दरें वर्तमान दरों से कम रहेंगी ।

निष्कर्ष :- GST तभी सार्थक हो सकता हे जबकि इसकी दर कम रखी जाए , अन्य कोई Cess/Surcharge इत्यादि न लगाया जावे , Compliance Formalities सीमित हो तथा सरकारका उद्देश्य व्यापार को बढ़ावॉ देना हो । निस्सन्देह , Input Credit के कारण बिना बिल का व्यापार कम होगा ,साथ ही GDP Growth Rate बढ़ने से सरकार का Revenueतो वेसे ही बढ़ेगा  ।

सीऐ.राजेन्द्र गोयल